1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 अप्रैल राशिफल: मंगलवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

2 अप्रैल राशिफल: मंगलवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2019 06:19 pm IST,  Updated : Apr 02, 2019 09:16 am IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, लेकिन द्वादशी तिथि आज सुबह 08 बजकर 39 मिनट तक ही रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी और हर माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। अतः आज प्रदोष व्रत है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

2 april 2019 rashifal daily horoscope
2 april 2019 rashifal daily horoscope

सिंह राशि
आज आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ रह सकता है। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। महिलाएं अपने किसी काम की प्लानिंग कर सकती हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। साथ ही किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए। अपने गुरु को प्रणाम करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

कन्या राशि
पार्टनर के साथ आपके संबंध और भी मजबूत होंगे। किसी काम के लिये की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान मिलेगा। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामलों में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल