1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 अप्रैल राशिफल: मंगलवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

2 अप्रैल राशिफल: मंगलवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2019 06:19 pm IST,  Updated : Apr 02, 2019 09:16 am IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, लेकिन द्वादशी तिथि आज सुबह 08 बजकर 39 मिनट तक ही रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी और हर माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। अतः आज प्रदोष व्रत है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

2 april 2019 rashifal daily horoscope
2 april 2019 rashifal daily horoscope

धनु राशि
आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। घरेलू कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज जिन विद्यार्थियों का कंप्यूटर साइंस का एग्जाम है, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी। किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनायेंगे। शाम को अपने बच्चों के साथ बेहतर टाईम स्पेंड करेंगे। पैसों के मामले में कुछ लोग बेहद मददगार साबित होंगे। हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

मकर राशि
आज व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। गौ माता का आशीर्वाद लें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल