1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 अप्रैल राशिफल: मंगलवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

2 अप्रैल राशिफल: मंगलवार के दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग रहें सतर्क वहीं इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2019 06:19 pm IST,  Updated : Apr 02, 2019 09:16 am IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, लेकिन द्वादशी तिथि आज सुबह 08 बजकर 39 मिनट तक ही रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी और हर माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। अतः आज प्रदोष व्रत है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

2 april 2019 rashifal daily horoscope
2 april 2019 rashifal daily horoscope

कुंभ राशि
आज कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

मीन राशि
आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त से मिलने आप उसके घर पर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे। इससे आपको फायदा होगा। घर पर बच्चों के लिये पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से मार्गदर्शन मिलेगा। आप जीवन में खूब आगे बढ़ेंगे। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, लोगों के साथ अच्छे सम्पर्क बनेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल