1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहा है शुभ योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

2 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहा है शुभ योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 01, 2019 07:25 pm IST,  Updated : Mar 01, 2019 07:25 pm IST

Horoscope 2 March 2019: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही शनिवार को उत्तराषाढा नक्षत्र के साथ व्यतीपात योग लग रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 1 March
Horoscope 1 March

मिथुन राशि
आज अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए अच्छे फैसले ले सकते हैं। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं । संतान की ओर से आपको खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी । दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि
आज आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है।आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है। इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताएं , शांति मिलेगी । प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल