1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहा है शुभ योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

2 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहा है शुभ योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 01, 2019 07:25 pm IST,  Updated : Mar 01, 2019 07:25 pm IST

Horoscope 2 March 2019: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही शनिवार को उत्तराषाढा नक्षत्र के साथ व्यतीपात योग लग रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 1 March
Horoscope 1 March

सिंह राशि
आज वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें । काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। बिजनेस में नई परियोजनाओं से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। स्थिति आपके विपरित हो सकती है। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबध बनाने की  कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

कन्या राशि
आज कामकाज के लिए परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी।  आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। पढ़ाई में टीचर की मदद से बेहतर परिणाम मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल