1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 फरवरी राशिफल: चतुर्थी इन राशियों के लिए हो सकती है फायदेमंद, बिजनेस में मुनाफा के लिए ऐसे करें श्रीगणेश की पूजा

22 फरवरी राशिफल: चतुर्थी इन राशियों के लिए हो सकती है फायदेमंद, बिजनेस में मुनाफा के लिए ऐसे करें श्रीगणेश की पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 21, 2019 06:48 pm IST,  Updated : Feb 21, 2019 06:48 pm IST

22 फरवरी राशिफल: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है, लेकिन तृतीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी और प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 22 february 2019
Horoscope 22 february 2019

तुला राशि
आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। आप किसी पुरानी अधूरी रचना को फिर से पूरा कर सकते हैं, इससे आपको मानसिक रूप से अच्छा महसूस होगा। कॉलेज में किसी काम के लिये पुरस्कार मिल सकता है। आप आगे की पढ़ाई के लिये पूरी मेहनत करेंगे। पैसों के लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। ऑफिस में किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है। अपनी राय दूसरों के सामने रखें, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व जरूर दें, इससे स्थिति ठीक रहेगी। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, सभी काम में आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं। आप किसी नए काम के बारे में सोच सकते हैं। परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। स्टूडेंट्स अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिये किसी मित्र से सहयोग मांग सकते हैं। ऑफिस में स्थिति ठीक बनी रहेगी। आप अपना काम कम समय में पूरा कर लेंगे। चीज़ों में तालमेल बना रहेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। मंदिर में काली उड़द का दान करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल