1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 फरवरी राशिफल: चतुर्थी इन राशियों के लिए हो सकती है फायदेमंद, बिजनेस में मुनाफा के लिए ऐसे करें श्रीगणेश की पूजा

22 फरवरी राशिफल: चतुर्थी इन राशियों के लिए हो सकती है फायदेमंद, बिजनेस में मुनाफा के लिए ऐसे करें श्रीगणेश की पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 21, 2019 06:48 pm IST,  Updated : Feb 21, 2019 06:48 pm IST

22 फरवरी राशिफल: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है, लेकिन तृतीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी और प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 22 february 2019
Horoscope 22 february 2019

कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं, दिन अच्छा रहेगा।  मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। ज्वैलरी का व्यापार कर रहे लोगों को फायदा होगा। करियर के मामले में गुरु से पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी नये कोर्स की ज्वॉइनिंग के बारे में सोच सकते हैं। माता-पिता आपके हर कदम पर साथ होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। चिड़ियों को दाना खिलाएं, करियर में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि
आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आपके सारे काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। अपने भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं। अहम कार्य में दोस्तों को सहयोग मिल सकता है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन कुछ बड़े लोगों से मिल सकते हैं। आपकी मुलाकात सफल रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ खेलने में बिजी रह सकते हैं। सहयोगी काम में मदद करेंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।  ऊं नम: शिवाय  मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल