1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 मार्च राशिफल: मंगल का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है हस्त नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

22 मार्च राशिफल: मंगल का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है हस्त नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2019 07:48 pm IST,  Updated : Mar 21, 2019 07:48 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, शुक्रवार का दिन और हस्त नक्षत्र है। आज दोपहर 03 बजकर 05 मिनट पर मंगल वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 7 मई को सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

22 march horoscope
22 march horoscope

कुंभ राशि
आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आप ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से  मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपके सगे-संबंधी आर्थिक रूप से आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपका कोई जरुरी काम पूरा होगा।  गायत्री मंत्र का पाठ करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन राशि
आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार है, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। इसके अलावा विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह भी मिलेगी। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। कोई खास बात आपको पता चल सकती है। शिव मंदिर जाकर वहां की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, सभी लोग आपके लिये मददगार साबित होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल