1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 अप्रैल राशिफल: मंगलवार का राशिफल इन राशियों के लिए होगा अच्छा, तो वहीं इन 5 राशियों को करना पड़ सकता है किसी परेशानी का सामना

23 अप्रैल राशिफल: मंगलवार का राशिफल इन राशियों के लिए होगा अच्छा, तो वहीं इन 5 राशियों को करना पड़ सकता है किसी परेशानी का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 22, 2019 06:31 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 06:31 pm IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही आज शाम 05 बजकर 16 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र और आज रात 12 बजकर 59 मिनट तक परिघ योग रहेगा। शत्रु पर विजय पाने के लिये परिघ योग बड़ा ही अच्छा माना जाता है और आज तो मंगलवार का दिन भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 23 april 2019
Horoscope 23 april 2019

मिथुन राशि
आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कर्क राशि
आज पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आज आप बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं । किसी बात को लेकर बड़े भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है । नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। घर के मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल