1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 मार्च राशिफल: शनिवार को स्वाती नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

23 मार्च राशिफल: शनिवार को स्वाती नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 22, 2019 05:51 pm IST,  Updated : Mar 22, 2019 05:51 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज सुबह 09 बजकर 05 मिनट से पूरा दिन पार करके कल सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 23 march 2019
Horoscope 23 march 2019

धनु राशि
आज आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभदायक हो सकता है। सेहत के मामलों में आज आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आज आप परिवार वालों के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने-फिरने जायेंगे। आज आप किसी काम में जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना ही फायदा होगा। ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि
आज कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। इस राशि के लवमेट आज कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपको कुछ रोचक अनुभव प्राप्त होंगे। आज आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन कुछ कम ही लग पायेगा। इससे आपको परेशानी महसूस हो सकती है। कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आज संतान सुख की प्राप्ति होगी।  अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल