1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 मार्च राशिफल: शनिवार को स्वाती नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

23 मार्च राशिफल: शनिवार को स्वाती नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 22, 2019 05:51 pm IST,  Updated : Mar 22, 2019 05:51 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज सुबह 09 बजकर 05 मिनट से पूरा दिन पार करके कल सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 23 march 2019
Horoscope 23 march 2019

मिथुन राशि
आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे, जो आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा हो सकता है। इस राशि के होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। आपकी सकारात्मक सोच आपके करियर को एक नई दिशा देगी। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।

कर्क राशि
आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगा सकते हैं। आज कोई जरूरी काम में आपको जरूरत से ज्यादा समय लग सकता है, लेकिन किसी अनुभवी की मदद से आपका काम जल्द ही पूरा हो जायेगा। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। आप किसी रिलेटिव के साथ मिलकर नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास आयेगी। आज कोई भी फैसला लेने से पहले आपको सोच-समझकर आगे कदम बढ़ाने की जरूरत है।  अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल