1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 नवंबर 2018 राशिफल: बन रहा कृतिका नक्षत्र, इन 5 राशियों के किस्मत के सितारे रहेंगे बुलंदी पर

23 नवंबर 2018 राशिफल: बन रहा कृतिका नक्षत्र, इन 5 राशियों के किस्मत के सितारे रहेंगे बुलंदी पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 22, 2018 06:25 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 06:28 pm IST

कार्तिक पूर्णिमा को स्नान-दान का बहुत ही महत्व होता है और वो भी तब जब कार्तिक पूर्णिमा कृतिका नक्षत्र से युक्त हो। आज के दिन शाम 04:41 तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। कृतिका नक्षत्र से युक्त पूर्णिमा को महाकार्तिकी के नाम से भी जाना जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 23 November 2018
Horoscope 23 November 2018

तुला राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप जिस भी काम को करेंगे उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं। आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें|  दुश्मन आपके काम में अड़चन डाल सकते हैं। आज अपने प्रियजनों के साथ प्यार से पेश आएं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घोड़े को चने खिलाएं, आपके सभी दुःख दूर होंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वादद लेकर बाहर जाएं। जीवनसाथी को कुछ अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं, आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आपके रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आपके सामने आई समस्याओं को आप आसानी से हल कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते हैं । गायत्री मंत्र का पाठ करें, दिन अच्छा जाएगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल