1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 मार्च राशिफल: मिथुन और धनु राशि में शुभ योग, जानिए आज का दिन किन राशियों के लिए है खास

24 मार्च राशिफल: मिथुन और धनु राशि में शुभ योग, जानिए आज का दिन किन राशियों के लिए है खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 24, 2019 11:40 am IST,  Updated : Mar 24, 2019 11:40 am IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है । आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आज के दिन रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा का विधान है। आज के दिन भगवान गणेश की पूजा अच्छी बुद्धि, सुख-समृद्धि और सौभाग्य को देने वाली है ।

तुला राशिफल
तुला राशिफल

तुला राशि - स्टूडेंट्स को आज मेहनत करने की जरूरत है । आज किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी की सलाह लेना बेहतर रहेगा । आज आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं । कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे । आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है । आज आपका कोई नया दोस्त बन सकता है । किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलने की संभावना है । 
गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी परेशानी दूर होगी । 

वृश्चिक राशि - आज थोड़ी सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है । समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा । रुका हुआ काम परिवार वालों की मदद से पूरा हो जायेगा । जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है । इस राशि के कम्प्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है । आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे । ऑफिस में भी कुछ स्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं । आपके खास काम पूरे होंगे । किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा । गाय को रोटी खिलाएं, रिश्ते मधुर होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल