1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 मार्च राशिफल: मिथुन और धनु राशि में शुभ योग, जानिए आज का दिन किन राशियों के लिए है खास

24 मार्च राशिफल: मिथुन और धनु राशि में शुभ योग, जानिए आज का दिन किन राशियों के लिए है खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 24, 2019 11:40 am IST,  Updated : Mar 24, 2019 11:40 am IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है । आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आज के दिन रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा का विधान है। आज के दिन भगवान गणेश की पूजा अच्छी बुद्धि, सुख-समृद्धि और सौभाग्य को देने वाली है ।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

कुंभ राशि - आज लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा । इस राशि के जो छात्र हाई एजुकेशन पाना चाहते हैं, उनके लिये आज का दिन अनुकूल है । सफलता आपके कदम चूमेगी । आज संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा । घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा । रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा । इस राशि के कारोबारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी । 
'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का 11 बार जप करें, धन लाभ के अवसर मिलेंगे । 

मीन राशि - आज कोई व्यक्ति आपके लिए मददगार हो सकता है । इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं । आज परिवार में उत्साह बना रहेगा । संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है । अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे । जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा । आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है । ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होगी ।
 शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल