1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 मई 2019: शनिवार को इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, जानें पूरा भविष्यफल

25 मई 2019: शनिवार को इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, जानें पूरा भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2019 06:53 pm IST,  Updated : May 25, 2019 09:00 am IST

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि चल रही है। इसके साथ ही सूर्य रोहिणी नक्षत्र में जाएगा। वहीं दूसरी ओर सर्वार्थसिद्ध योग और यायीजयद योग से हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

Horoscope 25 may 2019
Horoscope 25 may 2019

धनु राशि
आज दोस्ती के रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। ऑफिस में अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग  आपकी योजना से काफी
प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। आज किस्मत  से सब कुछ आपके  फेवर में होगा। जो लोग किसी तरह की हॉस्पिटलिटी सर्विस से जुड़े हैं, आज उन्हें उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। अपने गुरु को प्रणाम करें, धन में वृद्धि होगी।

मकर राशि
आज कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। आज आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है। आपको किसी भी मामले को आज बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार वालों के साथ अधिक-से-अधिक समय व्यतीत करेंगे। इससे सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। ऑफिस के रूटीन वर्क में सतर्क रहने की जरूरत है।  आप सामान्य तौर पर अपना काम करेंगे। आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी। मंदिर में फल दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल