1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 मई 2019: शनिवार को इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, जानें पूरा भविष्यफल

25 मई 2019: शनिवार को इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, जानें पूरा भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2019 06:53 pm IST,  Updated : May 25, 2019 09:00 am IST

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि चल रही है। इसके साथ ही सूर्य रोहिणी नक्षत्र में जाएगा। वहीं दूसरी ओर सर्वार्थसिद्ध योग और यायीजयद योग से हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

Horoscope 25 may 2019
Horoscope 25 may 2019

कुंभ राशि
आज आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी होंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल  कर लेंगे। आज किसी काम में आपको कुछ लोगों से बड़ी आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अगर कोर्ट-कचहरी का कोई मामला है, तो वो आज आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं, तो उससे बात करने के लिये दिन शानदार है। आपकी इच्छा पूरी होगी। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। फिलॉस्फी के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको काम में महारत हासिर होगी। आज पैसों के मामलों में आपको लाभ मिलेगा। ऑफिस में दिन आसानी से बीतेगा। आपको घर में सबकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। माता की सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप अच्छा महसूस करेंगे । लोग आपके काम से और आपकी बातों से प्रभावित होंगे। पीपल के पेड़ को प्रणाम करें, संतान की तरक्की सुनिश्चित होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल