1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 अप्रैल राशिफल: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ साध्य योग, मेष से लेकर तुला राशि के लिए ऐसा रहेगा शुक्रवार का दिन

26 अप्रैल राशिफल: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ साध्य योग, मेष से लेकर तुला राशि के लिए ऐसा रहेगा शुक्रवार का दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 25, 2019 03:03 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 03:03 pm IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और साध्य योग है। आपको बता दूं कि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आज रात 11 बजकर 14 मिनट तक रहेगा और साध्य योग आज रात 01 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 26 april
Horoscope 26 april

धनु राशि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा | आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे | आज दोस्तों के साथ भी आपका अच्छा समय व्यतीत होगा | आप कोई मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे | संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा | माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी |

मकर राशि
आज आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे | दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे | आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए | साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए | इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा | आज शाम को पार्क में टहलने जायेंगे | आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात हो सकती है। माँ लक्ष्मी को सफेद पुष्प चढ़ाएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल