1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 मार्च राशिफल: मंगलवार को ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा कोई शुभ समाचार

26 मार्च राशिफल: मंगलवार को ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा कोई शुभ समाचार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2019 07:10 pm IST,  Updated : Mar 26, 2019 08:25 am IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, मंगलवार का दिन और ज्येष्ठा नक्षत्र है। ज्येष्ठा नक्षत्र आज सुबह 07:15 से शुरू होकर कल सुबह 08:19 तक रहेगा। साथ ही आज शाम 05 बजकर 03 मिनट तक सिद्धि योग और कल सुबह 08:19 तक रवि योग भी रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 26 march 2019
Horoscope 26 march 2019

मिथुन राशि

आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं | ऑफिस का जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा | सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे | आज जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी, इससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी | आज आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं | आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है | आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी | आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है | दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी | जरूरतमंद को भोजन कराएं, घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी |

कर्क राशि
आज दिन भर व्यस्तता बनी रह सकती है | आज कोई आपके विचारों का विरोध भी कर सकता है | नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आप कुछ नया सीख भी सकते हैं | आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है | किसी को उधार पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, इसलिए पैसों के मामलों में आपको सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए | आज काम का बोझ कुछ कम हो सकता है, इससे आप बेहतर महसूस करेंगे | हनुमान जी को पुष्प अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल