1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 मई राशिफल: मकर राशि वालों को मिल सकता है अपना प्यार, जानें अपनी राशि का हाल

26 मई राशिफल: मकर राशि वालों को मिल सकता है अपना प्यार, जानें अपनी राशि का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2019 06:25 pm IST,  Updated : May 25, 2019 06:25 pm IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है।साथ ही आज रवि योग, राज योग और इन्द्र योग भी रहेगा। जानकारी के लिये आपको बता दूं कि सारे काम बनाने वाला रवि योग आज दोपहर 01 बजकर 14 मिनट तक रहेगा, राज योग आज सुबह 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा और इन्द्र योग आज दोपहर पहले 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज ऑफिस में कुछ खास बदलाव होने के योग बन रहे हैं।इसका असर आपकी दिनचर्या पर भी पड़ सकता है। हालांकि आप जो भी काम करेंगे, उससे आपको कुछ कुछ फायदा जरूर मिलेगा।कारोबार में आपको आगे बढ़ने के मौके भी मिलेंगे।दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के लिए दिन अच्छा है।आज आप कोई ऐसी नई बात सीख सकते हैं, जो आने वाले दिनों में आपको बड़ा लाभ दिलायेगी। बच्चे अपने काम समय पर करने की कोशिश करेंगे, तो उनके साथ सब अच्छा होगा।मां दुर्गा के मंदिर में घी का दीपक जलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि - आज आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे।भावनात्मक तौर परकुछ खालीपन महसूस हो सकता है।आज कुछ मामलों में आप जिद्दी भी हो सकते हैं।इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। आज आपको धन की कमी महसूस हो सकती है।आपको कोई नया काम करने से बचना चाहिए।रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में मेहनत और भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन इससे आप ही को फायदा होगा।छोटे बच्चे को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल