1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 मई राशिफल: मकर राशि वालों को मिल सकता है अपना प्यार, जानें अपनी राशि का हाल

26 मई राशिफल: मकर राशि वालों को मिल सकता है अपना प्यार, जानें अपनी राशि का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2019 06:25 pm IST,  Updated : May 25, 2019 06:25 pm IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है।साथ ही आज रवि योग, राज योग और इन्द्र योग भी रहेगा। जानकारी के लिये आपको बता दूं कि सारे काम बनाने वाला रवि योग आज दोपहर 01 बजकर 14 मिनट तक रहेगा, राज योग आज सुबह 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा और इन्द्र योग आज दोपहर पहले 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। 

राशिफल 2019
राशिफल 2019

सिंह राशि - आज कोई पुरानी टेंशन खत्म होगी।आप खुद पर ध्यान देंगे।जरूरत की चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है।आज आप कामकाज में एक्टिव रहेंगे।किसी काम से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।दोस्तों से सहयोग मिलेगा।कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए।बिना सोचे-समझे कोई फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। सोशल साइंस के स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।आपको अपनी मेहनत करते रहनी चाहिए। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपका काम आसानी से पूरा होगा।

कन्या राशि - आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा।आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे।आपका कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा।आपको कामकाज से संबंधित अच्छे आईडिया मिलेंगे।घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए  कारगर साबित होगी।थोड़ी मेहनत से बड़े धन लाभ का योग है।नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिलेगी।ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल