1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 जुलाई 2018 राशिफल: इन राशियों के लिए यह दिन है खास, पार्टनर से मिलेगा खूब सारा प्यार

28 जुलाई 2018 राशिफल: इन राशियों के लिए यह दिन है खास, पार्टनर से मिलेगा खूब सारा प्यार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 27, 2018 06:15 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 06:15 pm IST

आज आपका दिन अच्छा रहेगा । आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं । आज घर में खुशी का माहौल बनेगा । संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी । आज आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे ।

राशिफल 2018- India TV Hindi
राशिफल 2018

 धर्म डेस्क: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। आ आज पूरा दिन पार करके रात 12:33 पर सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर बुध कर्क राशि में वक्री होंगे और 19 अगस्त की सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक वक्री ही रहेंगे। उसके बाद फिर से बुध मार्गी हो जायेंगे और 2 सितंबर की रात 08:59 तक यहीं पर रहेंगे। बुध बुद्धि और वाणी के देवता हैं। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा । आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं । आज घर में खुशी का माहौल बनेगा । संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी । आज आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे । जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा । आज के दिन शिव मंदिर में दर्शन करें, आपके सभी काम बनेंगे ।

वृष राशि - आज लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा । हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये भी यह समय अनुकूल है । आज बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है, परिवार में खुशी का माहौल बनेगा । इस राशि के जो लोग लोहे के बिज़नेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन अधिक मुनाफा देने वाला है। आज के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल