1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 जुलाई राशिफल: महीने का आखिरी रविवार इन 4 राशियों के लिए रहने वाला है खतरनाक

28 जुलाई राशिफल: महीने का आखिरी रविवार इन 4 राशियों के लिए रहने वाला है खतरनाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 27, 2019 08:52 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 08:52 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि कल यानि 27 जुलाई की शाम 7 बजकर 46 मिनट से शुरू हुई थी और आज शाम 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।

कुम्भ राशि - आज आप अपने रिश्तों को अधिक महत्व देंगे। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आपको सबका साथ मिलेगा। आपका काम समय पर पूरा होगा। बच्चों की पढ़ाई ठीक बनी रहेगी। अगर आप किसी मिष्ठान भंडार से जुड़ा काम करते हैं, तो आपका काम अच्छा चलेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। वैवाहिक रिश्तों में समरसता बनी रहेगी। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप नई जॉब की तलाश में हैं, तो आपकी तलाश जल्द ही पूरी हो जायेगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपके काम समय से पूरे

होंगे।

मीन राशि - आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा फायदा देने वाला हो सकता है। किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। भविष्य में किसी काम को लेकर आपकी सारी तैयारियां आज पूरी हो जायेगी। आपका मन पूरी तरह से काम में लगा रहेगा। आप परिवार के साथ मिलकर किसी मुद्दे पर फैसला ले सकते हैं। बच्चे अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई की गति को थोड़ा तेज कर सकते हैं। गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं, आपको हर काम में फायदा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल