1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 जुलाई राशिफल: महीने का आखिरी रविवार इन 4 राशियों के लिए रहने वाला है खतरनाक

28 जुलाई राशिफल: महीने का आखिरी रविवार इन 4 राशियों के लिए रहने वाला है खतरनाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 27, 2019 08:52 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 08:52 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि कल यानि 27 जुलाई की शाम 7 बजकर 46 मिनट से शुरू हुई थी और आज शाम 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।

तुला राशि - आज कोई व्यक्ति आपके काम में कमी निकाल सकता है। आपको अपने सभी काम परफेक्शन के साथ करने की जरूरत है। अगर आप प्लानिंग बनाकर अपना काम करेंगे, तो सब कुछ ठीक से पूरा होगा। आज आप किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। किसी मुद्दे पर आप उनकी राय ले सकते हैं। बच्चों के साथ माहौल बेहतर बनाकर रखने की जरूरत है। बच्चे आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। आपको अपनी सेहत का भी थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, सारी चीज़ें अच्छे से पूरी होंगी।

वृश्चिक राशि - आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। करियर में सब कुछ अच्छा रहेगा। अगर आपने कोई ब्यूटी सैलून खोल रखा है, तो आपका काम बढ़िया रहेगा। आप किसी नये बिजनेस को लेकर भी प्लान बना सकते हैं। आप किसी काम से शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी शाम के समय आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। बच्चे अपने किसी दोस्त से फोन पर बात कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें, करियर में सब अच्छा रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल