1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 जुलाई राशिफल: महीने का आखिरी रविवार इन 4 राशियों के लिए रहने वाला है खतरनाक

28 जुलाई राशिफल: महीने का आखिरी रविवार इन 4 राशियों के लिए रहने वाला है खतरनाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 27, 2019 08:52 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 08:52 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि कल यानि 27 जुलाई की शाम 7 बजकर 46 मिनट से शुरू हुई थी और आज शाम 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।

सिंह राशि - आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपने काम की अहमियत को समझने की जरूरत है। आज पहले उसी काम को पूरा करें, जो ज्यादा जरूरी है। हालांकि काम को पूरा करने में कुछ चुनौतियां भी आपके सामने आ सकती हैं। आपको अपना काम बहुत ही समझदारी से करना चाहिए। छोटे बच्चे अपने माता-पिता से किसी चीज़ की जिद्द कर सकते हैं। उनकी जिद्द पूरी भी हो सकती है। आपको माता-पिता से पूरा प्यार मिलेगा। आपको अचानक किसी दोस्त के फंक्शन में जाना पड़ सकता है। मां लक्ष्मी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपका काम पूरा जरूर होगा।

कन्या राशि - आज आप कुछ नए विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे। आपके विचार दूसरों को भी प्रभावित करेंगे। कुछ सामाजिक लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। आप किसी संस्था का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपका कद बढ़ेगा। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। आज आपके दिल की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी मनपसंद चीज़ आपको गिफ्ट में मिल सकती है। फैमिली पूरी तरह से आपके सपोर्ट में रहेगी। आप जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मन्दिर में लड्डू का दान करें, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल