1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वाले जातक को मिलेगा उनका पुराना प्यार, जानिए इन राशियों का हाल

29 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वाले जातक को मिलेगा उनका पुराना प्यार, जानिए इन राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 28, 2019 09:31 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 09:26 am IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। आज सावन का दूसरा सोमवार है। साथ ही आज प्रदोष व्रत भी है। दरअसल, द्वादशी शाम 5 बजकर 9 मिनट तक है यानि शाम 5 बजकर 10 मिनट से त्रयोदशी तिथि का आगाज़ हो जाएगा जो कल दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । आप अपने भविष्य के बारे में थोड़ा सोच-विचार कर सकते हैं । परिवार में सबके साथ संबंध बेहतर होंगे । कार्यस्थल पर आपको सहयोग मिल सकता है । आपकी आमदनी बढ़ सकती है । दोस्तों के साथ कोई कार्यक्रम बन सकता है । आपके सभी काम बेहतर तरीके से पूरे हो सकते हैं । आपको सफलता के नए रास्ते मिल सकते हैं । संतान के किसी कार्य में विजयी होने से आपकी प्रसन्नता बढ़ सकती है । आप खुद को उर्जावान महसूस कर सकते हैं । हनुमान चालीसा का पाठ करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे । 

कर्क राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । आपके रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती है । किसी मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं । विद्यार्थियों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिल सकता है । आप कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं । आपको सारी चीज़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोई नया काम शुरू करने से पहले विचार करें । आपको कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है । धन लाभ को लेकर आपके मन में किसी तरह का शक हो सकता है । किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा दिला सकती है । अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल