1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वाले जातक को मिलेगा उनका पुराना प्यार, जानिए इन राशियों का हाल

29 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वाले जातक को मिलेगा उनका पुराना प्यार, जानिए इन राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 28, 2019 09:31 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 09:26 am IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। आज सावन का दूसरा सोमवार है। साथ ही आज प्रदोष व्रत भी है। दरअसल, द्वादशी शाम 5 बजकर 9 मिनट तक है यानि शाम 5 बजकर 10 मिनट से त्रयोदशी तिथि का आगाज़ हो जाएगा जो कल दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।

धनु राशि
धनु राशि

तुला राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए । आपके विचारों से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं । मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न होगा  । अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है । दोस्तों के साथ आप किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बना सकते हैं । आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए । संतान संबंधी मामलों में आपकी टेंशन कम हो सकती है । शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपका दिन ठीक रहेगा। 

वृश्चिक राशि - आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है । आपके मन में किसी की मदद करने का भाव आ सकता है । आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आ सकती है । आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी । आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं । आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे । समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा । आगे बढ़ने के आपको नए मौके मिल सकते हैं । आज आप जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर सकते हैं । मंदिर में फल दान करें, धन में वृद्धि होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल