1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वाले जातक को मिलेगा उनका पुराना प्यार, जानिए इन राशियों का हाल

29 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वाले जातक को मिलेगा उनका पुराना प्यार, जानिए इन राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 28, 2019 09:31 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 09:26 am IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। आज सावन का दूसरा सोमवार है। साथ ही आज प्रदोष व्रत भी है। दरअसल, द्वादशी शाम 5 बजकर 9 मिनट तक है यानि शाम 5 बजकर 10 मिनट से त्रयोदशी तिथि का आगाज़ हो जाएगा जो कल दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि -  आज आपका दिन शानदार रहेगा । रूका हुआ धन वापस मिल जायेगा । आपके अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे । व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा । लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा । समाज के कार्यों में आप आगे रहेंगे । योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी । आपकी यात्रा सुखद रहेगी । आपके काम से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे । स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में साथियों से मदद मिलेगी । आपका दाम्पत्य जीवन ख़ुशी से भरा रहेगा । ॐ नम: शिवाय - इस मंत्र का 11 बार जप करें, आपके सभी काम बनेंगे । 

मीन राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी । साथ ही आप उनकी हर संभव मदद भी करेंगे । आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी । नवीन कार्यों के लिए आज का दिन बेहतर है । आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं । महत्वपूर्ण मामलों पर आपको लोगों से बातचीत का मौका मिल सकता है । आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए । अपनी दिनचर्या में आपको कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं । रोजगार के उचित अवसर आपको मिल सकते हैं । किसी कन्या का आशीर्वाद लें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा । 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल