1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 जून राशिफल: शनिवार के दिन इन 5 राशियों की किस्मत होगी साथ, वहीं ये लोग रहें सतर्क

29 जून राशिफल: शनिवार के दिन इन 5 राशियों की किस्मत होगी साथ, वहीं ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 28, 2019 02:21 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 02:21 pm IST

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही भरणी नक्षत्र सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक चलेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 29 june 2019- India TV Hindi
Horoscope 29 june 2019

धर्म डेस्क: आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही भरणी नक्षत्र सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक चलेगा, घृति योग रात 9 बजकर 44 मिनट तक चलेगा, किसी भवन एवं स्थान का शिलान्यास, भूमी पूजन या नींव पत्थर रखने के लिए घृति योग उत्तम है। साथ ही आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी है, इसे योगिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। एकादशी में भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखने और उनकी पूजा करने का विधान है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका शनिवार।

मेष राशि

आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

ये भी पढ़ें- 15 जून को सूर्य कर रहा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की जिंदगी में पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

वृष राशि
आज आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपको रोजगार के नये और बेहतरीन अवसर मिलेंगे। व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आपको कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे।

ये भी पढ़े- सबसे अमीर होने बावजूद गरीब है तिरुपति बालाजी, जानें इसके पीछे की प्राचीन कथा

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल