1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 नवंबर 2018 राशिफल: हो रही है मघा नक्षत्र और चंद्रमा की युति, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

2 नवंबर 2018 राशिफल: हो रही है मघा नक्षत्र और चंद्रमा की युति, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 01, 2018 07:20 pm IST,  Updated : Nov 01, 2018 07:20 pm IST

Rashifal 2 November 2018:  आज सुबह 09:46 पर चन्द्रमा और मघा नक्षत्र की युति रहेगी। आज पूरा दिन पार करके रात 11 बजकर 59 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा।

horoscope 2 November 2018
horoscope 2 November 2018

तुला राशि
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में आज अपने काम की प्रशंसा के लिये मेहनत करनी पड़ सकती है। घर के लिए डेकोरेशन का सामान खरीद सकते हैं। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में कोई काम अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपके रूके हुए काम पूरे होंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। इस राशि के माता-पिता बच्चों को नई ड्रेस खरीदकर दे सकते हैं। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे। आज बचपन के किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आज आपको कोई खास चीज मिल सकती है। आप किसी से कुछ नया सीख सकते हैं। आज मिलकर किये गये कामों में सफलता मिलेगी।  मंदिर जाकर घी का दीपक जलाएं, समय अनुकूल रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल