1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 नवंबर 2018 राशिफल: हो रही है मघा नक्षत्र और चंद्रमा की युति, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

2 नवंबर 2018 राशिफल: हो रही है मघा नक्षत्र और चंद्रमा की युति, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 01, 2018 07:20 pm IST,  Updated : Nov 01, 2018 07:20 pm IST

Rashifal 2 November 2018:  आज सुबह 09:46 पर चन्द्रमा और मघा नक्षत्र की युति रहेगी। आज पूरा दिन पार करके रात 11 बजकर 59 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा।

horoscope 2 November 2018
horoscope 2 November 2018

कुंभ राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज अचानक धन लाभ होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। कामकाज के लिहाज से आज का दिन शानदार है। घर पर व्हाईट वॉश करवा सकते हैं। किसी नए काम की शुरूआत करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप कोई खास काम पूरा कर सकते हैं। आज लवमेट आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपका दिन खुशनुमा बीतेगा।

मीन राशि
आज शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। आज किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। फेस्टिव सीजन के लिए गिफ्ट्स की लिस्ट बना सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को आज उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सोसाइटी में आज आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपका दिन मंगलमय रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल