1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 जून राशिफल: तुला राशि वाले कर सकते हैं नए काम की शुरुआत, बाकी राशियों का जानिए हाल

3 जून राशिफल: तुला राशि वाले कर सकते हैं नए काम की शुरुआत, बाकी राशियों का जानिए हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 02, 2019 02:27 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 10:09 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। आपको बता दूं कि सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं और शास्त्रों में सोमवती अमावस्या का बड़ा ही महत्व बताया गया है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद कर सकते हें। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आप कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बना सकते हैं। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई नया क्लाइंट आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकता है। मन्दिर में नारियल दान करें, तरक्की के नए रास्ते खुलते रहेंगे। 

कर्क राशि - आज माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। संतान की ओर से भी कुछ खास समाचार मिल सकता है। लेकिन गंभीर मामलों को आपको शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं, लेकिन आपको इससे बचना चाहिए। साथ ही कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। लवमेट के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। कुल मिलाकर आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल