1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 जून राशिफल: तुला राशि वाले कर सकते हैं नए काम की शुरुआत, बाकी राशियों का जानिए हाल

3 जून राशिफल: तुला राशि वाले कर सकते हैं नए काम की शुरुआत, बाकी राशियों का जानिए हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 02, 2019 02:27 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 10:09 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। आपको बता दूं कि सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं और शास्त्रों में सोमवती अमावस्या का बड़ा ही महत्व बताया गया है।

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019

नई दिल्ली: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। आपको बता दूं कि सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं और शास्त्रों में सोमवती अमावस्या का बड़ा ही महत्व बताया गया है। साथ ही आज के दिन वट सावित्री व्रत भी है, जिसकी चर्चा हम कल ही कर चुके हैं। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात- आज के दिन शनि जयंती भी है। कहते हैं कि इस दिन शनिदेव की पूजा करने से और उनके निमित्त उपाय करने से शनिदेव बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। साथ ही अगर किसी की जन्मपत्रिका में शनि देव की अशुभ स्थिति चल रही हो, तो उसके प्रभाव से छुटकारा पाने के लिये भी आज का दिन बड़ा ही श्रेष्ठ है। अतः आज शनि जयंती के अवसर पर कौन-से खास उपाय करके आप शनि संबंधी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं और जीवन में लाभ सुनिश्चित कर सकते हैं, आज हम इसकी चर्चा करेंगे। 

मेष राशि - आज आप कुछ नये काम करने की सोच सकते हैं, जिससे आगे लकर आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका रूका हुआ पैसा वापस आज मिलेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। आज आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी खास विषय पर सीनियर से फोन पर बातचीत हो सकती है। कठिन परिस्थितियों का हल आज आसानी से निकल जायेगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर के पास किसी मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, आपके सभी काम बनेंगे। 

वृष राशि - आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अचानक कोई ऐसी खुशखबरी मिलेगी, जो आपकी जिंदगी को एक नये रूप में जीने का मौका देगी। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिल सकती है। आज किसी जरूरतमंद बच्चे को खाना खिलाएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल