1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 जून राशिफल: तुला राशि वाले कर सकते हैं नए काम की शुरुआत, बाकी राशियों का जानिए हाल

3 जून राशिफल: तुला राशि वाले कर सकते हैं नए काम की शुरुआत, बाकी राशियों का जानिए हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 02, 2019 02:27 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 10:09 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। आपको बता दूं कि सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं और शास्त्रों में सोमवती अमावस्या का बड़ा ही महत्व बताया गया है।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। काम ज्यादा और लाभ कम होने की उम्मीद है। बेहतर होगा आप अपने काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें। वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। अगर आपके पास दोपहिया वाहन है, तो हेलमेट लगाना ना भूलें। कारोबार में साझेदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो किसी अपने से सलाह जरूर लें, फायदा होगा। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। 

वृश्चिक राशि- आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात की संभावना है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में भी कुछ सोच सकते हैं। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल