1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 जून राशिफल: कन्या राशि वालों को मिलेगा सुखद समाचार, इन राशियों का ऐसा रहेगा हाल

30 जून राशिफल: कन्या राशि वालों को मिलेगा सुखद समाचार, इन राशियों का ऐसा रहेगा हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 29, 2019 05:31 pm IST,  Updated : Jun 30, 2019 11:59 am IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, लेकिन द्वादशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 12 मिनट तक ही थी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी और हर माह के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है ।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि- आज आपके दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी । साथ ही रिश्तों में मधुरता आयेगी, लेकिन बिजनेस की किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं । किसी काम से आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ सकती है । आपका काम पूरा होने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा । आज आपको उधार के लेन-देन से बचना चाहिए । कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए । साथ ही रेग्युलर एक्सरसाइज पर आपको ध्यान देना चाहिए । हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी ।

कन्या राशि- आज आप  परिवार के लिए जरूरी चीजों को ज्यादा महत्व देंगे। आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे । इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज कस्टमर से बड़ा फायदा हो सकता है। साथ ही होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को जॉब के लिये कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है । आपकी सकारात्मक सोच आपके करियर को एक नई दिशा देगी । रूटीन में बदलाव करना बेहद जरूरी है । बन्दर को केला खिलाएं, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल