1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 फरवरी राशिफल: बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

7 फरवरी राशिफल: बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2019 07:11 pm IST,  Updated : Feb 06, 2019 07:13 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 07:53 तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जायेगी। आपको बता दे कि आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 25 फरवरी, सोमवार को सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक यहीं पर रहेंगे | जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

7 febuary 2019
7 febuary 2019

मिथुन राशि
आज घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आज नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे । आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। कामकाजी स्टूडेंट्स को ऑफिस में बॉस से प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको कोई अवॉर्ड या रिवॉर्ड भी मिल सकता है। पीपल के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित कर दें, मनचाहे सुखों की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि
आज किसी अपने पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आपको किसी पर भी भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से भी आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की मिल सकती है। किसी जरूरतमंद को जूता या चप्पल भेंट करें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल