1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 फरवरी राशिफल: बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

7 फरवरी राशिफल: बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2019 07:11 pm IST,  Updated : Feb 06, 2019 07:13 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 07:53 तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जायेगी। आपको बता दे कि आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 25 फरवरी, सोमवार को सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक यहीं पर रहेंगे | जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

7 febuary 2019
7 febuary 2019

तुला राशि
आज नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ी डील या किसी से पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं, तो अच्छे से सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरुरत है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आपको दूसरों से बात करते समय थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपना काम अच्छे से करना चाहिए। सीनियर आपसे रिपोर्ट मांग सकते हैं। बजरंग बली को लड्डू चढ़ायें,
काम में तरक्की मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। मन शांत रहेगा। आप नयी चीज़ों पर विचार कर पायेंगे। जमीन- जायदाद से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में रहेगा। आज कुछ विरोधी भी आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। आपका दिन अच्छा गुजरेगा, हर कोई आपकी प्रतिभा का लोहा मानेगा। जो लोग संगीत, गायन या वादन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मेंस करने का मौका मिल सकता है। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी। भगवान विष्णु को पीले वस्त्र चढ़ायें, आपकी खुशी बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल