1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 फरवरी राशिफल: बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

7 फरवरी राशिफल: बुध कर रहा है राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2019 07:11 pm IST,  Updated : Feb 06, 2019 07:13 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 07:53 तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जायेगी। आपको बता दे कि आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 25 फरवरी, सोमवार को सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक यहीं पर रहेंगे | जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

7 febuary 2019
7 febuary 2019

धनु राशि
आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ बढ़ायेंगे, वो सफल जरूर होगी। साथ ही सफलता आपके कदम चूमेगी। छोटे स्तर पर बिजनेस कर रहे लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। आपका दिन उत्तम है। आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगी। न्याय आपके पक्ष में रहेगा। सच्चाई की राह पर चलना आपके लिये फायदेमंद होगा। जॉब के लिये कोई नया और अच्छा अवसर मिल सकता है। जरुरतंद को भोजन कराएं, आपको खूब तरक्की मिलेगी।

मकर राशि
आज आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको हर स्थिति में अपनी भावनाओं पर संतुलन बनाकर रखना चाहिए। कठिन परिस्थितियों में ठंडे दिमाग से काम लेना चाहिए। चीज़ें जल्द ही आपके पक्ष में हो जायेंगी। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें काम में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरुरत है। बिना जांच-पड़ताल के कहीं भी निवेश करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको संभल कर रहने की जरूरत है। आज आप घर के आस-पास किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। माता दुर्गा की धूप-दीप से पूजा करें, आपके साथ सब ठीक होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल