1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 मार्च 2019 राशिफल: राहु और केतु एक साथ कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों के जातक रहें संभलकर

7 मार्च 2019 राशिफल: राहु और केतु एक साथ कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2019 05:00 pm IST,  Updated : Mar 06, 2019 05:02 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। आज सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर मध्यम राहु मिथुन राशि में और मध्यम केतु धनु राशि में प्रवेश करेंगे और इसके बाद 23 मार्च, 2019 को दोपहर 01 बजकर 18 मिनट पर स्पष्ट राहु मिथुन राशि में और स्पष्ट केतु धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 7 march 2018
Horoscope 7 march 2018

धनु राशि
आज आप अपने माता-पिता के साथ शॉपिंग के लिए जायेंगे। आपको अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। इस राशि के जो लोग पर्यटन से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको परिवार में किसी बड़े काम की बागडोर मिल सकती है, जिसमें आप सफल भी रहेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। गाय को रोटी खिलाएं, काम में सफलता मिलेगी।

मकर राशि
आज आप अपना ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा आते-आते कहीं रूक सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। ऑफिस में आज काम का बोझ थोड़ा बढ़
सकता है। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी लाइफ में कोई बदलाव हो सकता है। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने घर आ सकता है| माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपके धन में वृद्धि होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल