1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 मार्च 2019 राशिफल: राहु और केतु एक साथ कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों के जातक रहें संभलकर

7 मार्च 2019 राशिफल: राहु और केतु एक साथ कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2019 05:00 pm IST,  Updated : Mar 06, 2019 05:02 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। आज सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर मध्यम राहु मिथुन राशि में और मध्यम केतु धनु राशि में प्रवेश करेंगे और इसके बाद 23 मार्च, 2019 को दोपहर 01 बजकर 18 मिनट पर स्पष्ट राहु मिथुन राशि में और स्पष्ट केतु धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 7 march 2018
Horoscope 7 march 2018

कुंभ राशि
आज बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे। परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। आपसे लोग काम सीखना चाहेंगे। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। ऑफिस में आज आपको काम में बॉस से वाहवाही मिलेगी, जिससे आपका मन और भी प्रसन्न रहेगा। गणेश जी की आरती करें, आपके सभी काम बनेंगे।

मीन राशि
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता
मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपके अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा हो सकता है। कुल मिलाके आपका दिन बेहतर बना रहेगा। आप कुछ नया काम करने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। गायत्री मंत्र का जप करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल