1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगा पार्टनर, इन राशियों का ऐसा रहेगा हाल

9 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगा पार्टनर, इन राशियों का ऐसा रहेगा हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 08, 2019 04:38 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 04:38 pm IST

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है । आज रात 12 बजकर 31 मिनट तक हस्त नक्षत्र चलेगा। हस्त का अर्थ होता है हाथ । जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आप परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं । किसी काम को शुरू करने से पहले माता-पिता का आर्शीवाद लें, आपको फायदा जरूर होगा । अचानक धन लाभ का योग बन रहा है । आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपकी दिनभर की थकान दूर हो जायेगी । आप किसी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे । परिस्थितियां भी आपके अनुकूल रहेगी । आपका कोई खास काम दोस्तों की मदद से पूरा हो सकता है । मंदिर में केले का दान करें, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा ।

कर्क राशि - आज आपका ध्यान किसी कार्य को पूरा करने में लग सकता है । कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी । मित्रों से संबंध बेहतर होंगे छ बिजनेस के मामले में सब अच्छा ही रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में आपको कोई भी काम नहीं करना चाहिए । घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है । बड़ों की राय मान लेने में ही आपकी भलाई है । धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी । ब्राहमण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल