1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 12 दिसंबर: वृश्चिक राशि के जातकों का बीतेगा अच्छा समय, वहीं इस राशि को मिलेगा कोई सरप्राइज

राशिफल 12 दिसंबर: वृश्चिक राशि के जातकों का बीतेगा अच्छा समय, वहीं इस राशि को मिलेगा कोई सरप्राइज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2020 07:28 pm IST,  Updated : Dec 11, 2020 07:28 pm IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और दिन शनिवार है। द्वादशी तिथि सुबह 7 बजकर 3 मिनट तक रहेगी उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसे रहेगा आपका दिन।

राशिफल 12 दिसंबर:...- India TV Hindi
राशिफल 12 दिसंबर: वृश्चिक राशि की महिलाओं का बीतेगा अच्छा समय, वहीं इस राशि को मिलेगा कोई सरप्राइज Image Source : INDIA TV

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और दिन शनिवार है। द्वादशी तिथि सुबह 7 बजकर 3 मिनट तक रहेगी उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी जोकि देर रात 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। शनि प्रदोष व्रत है। दोपहर 12 बजकर 7 मिनट से सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा।  इसके साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर कल भोर 4 बजकर 5 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे।आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे,वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा दे सकते हैं। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में  आज आपको  कड़ी मेहनत करनी पड सकती है। अपका ध्यान पढाई से डाइवर्ट भी हो सकता है। महिलाऔ के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है, परिवार के सभी लोग घर के कामों में आपकी  सहायता करेंगें। अचानक धन लाभ होने वाला है।

Shani Pradosh Vrat 2020: शनि प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

वृष राशि
आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे| इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते है, जो की काफी फलदायी होगा।  माता पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। आप को आर्थिक लाभ होने वाला है।सेहत के लिहाज से भी आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगें।

राशिफल 12 दिसंबर: वृश्चिक राशि की महिलाओं का बीतेगा अच्छा समय, वहीं इस राशि को मिलेगा कोई सरप्राइज
Image Source : INDIA TVराशिफल 12 दिसंबर: वृश्चिक राशि की महिलाओं का बीतेगा अच्छा समय, वहीं इस राशि को मिलेगा कोई सरप्राइज

मिथुन राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है।आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है।आर्थिक स्थिती मजबूत होगी।   घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। पिता का ज्यादा समय बच्चो के साथ बितेगा, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।  

प्रदोष व्रत पर शनिवार का संयोग, बिजनेस में सफलता और धनलाभ के लिए जरूर अपनाएं ये खास उपाय

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में अचानक कोई रुकावट आ सकती है, लेकिन परेशान ना हो किसी बड़े की मदद से सब जल्दी ठिक भी हो जायेगा।। आज अपने मोबाईल का ध्यान रखें, नहीं तो जल्दीबाजी में कहीं भूल सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोई बड़ा फैसला करने के पहले थोड़ा इंतजार करे, नही तो कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। दूसरों की मदद करते-करते खुद थकावट महसूस करेंगे। रूका हुए सारे काम आज पूरे हो जायेंगें।  

राशिफल 12 दिसंबर: वृश्चिक राशि की महिलाओं का बीतेगा अच्छा समय, वहीं इस राशि को मिलेगा कोई सरप्राइज
Image Source : INDIA TVराशिफल 12 दिसंबर: वृश्चिक राशि की महिलाओं का बीतेगा अच्छा समय, वहीं इस राशि को मिलेगा कोई सरप्राइज

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा।सोचे हुए काम को पूरा करने में थोड़ा टाइम लग सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है। किसी बात को समझने में कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ थोड़ी ज्यादा हो सकती है , जिससे शाम को आपके पैरो में दर्द रह सकता है।  किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। कामयाबी जरुर हासिल होगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा।सेहत आज फिट रहेगी।मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है । जिससे आपको काफी धनलाभ भी होगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा । सारी परेशानीया दूर होंगी।

राशिफल 12 दिसंबर: वृश्चिक राशि की महिलाओं का बीतेगा अच्छा समय, वहीं इस राशि को मिलेगा कोई सरप्राइज
Image Source : INDIA TVराशिफल 12 दिसंबर: वृश्चिक राशि की महिलाओं का बीतेगा अच्छा समय, वहीं इस राशि को मिलेगा कोई सरप्राइज

तुला राशि
आज आपका दिन खर्चीला रहने वाला है। जरुरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो सकती है। बेहतर होगा आज सामानों की लिस्ट बना कर ही बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है इसमें आपके गुरु आपकी पूरी सहायता करेंगे। इसके अलावा किसी नये कॉलेज में एडमिशन लेने के लिये आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।आपको पैसों की कमी भी महसूस हो सकती है, लेकिन चिंता ना करें समय रहते आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा| ऑफिस के किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएँ नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग पर जा सकती हैं| आज किसी दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम  बन सकता है| कई तरह के रोचक विचार और योजनाएँ बन सकती है। आज के दिन यात्रा करते हुए समान या पैसो का ध्यान रखें रखें । धन में वृद्धि होगी।  बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

राशिफल 12 दिसंबर: वृश्चिक राशि की महिलाओं का बीतेगा अच्छा समय, वहीं इस राशि को मिलेगा कोई सरप्राइज
Image Source : INDIA TVराशिफल 12 दिसंबर: वृश्चिक राशि की महिलाओं का बीतेगा अच्छा समय, वहीं इस राशि को मिलेगा कोई सरप्राइज

धनु राशि
आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आप जीवनसाथी को कोई अच्छा-सा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आयेगी।आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आईडिया आपके दिमाग में आयेंगे। जीवन में  सिनियर्स का सहयोग बना रहेगा। बच्चो का पढाई में मन लगेगा। सेहत का खास ख्याल रखें, बहार का ऑयली खाने से बचें। करोबार में उमीद से ज्यादा लाभ होगा।।  रूका हुआ ढेर सारा धन  वापस आयेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा।कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद कुछ कम सफलता आपको मिल सकती है। किसी काम के लिए जितनी ज्यादा कोशिश करेंगे, आपको उतनी ही परेशानी महसूस हो सकती है। आपके काम कुछ समय के लिये अटक सकते हैं। ऑफिस में काम का लोड बढ़ सकता है, लेकिन किसी जुनियर की मदद से पूरा हो जायेगा।  बच्चे आज भाई बहन के साथ पार्क में घुमने जायेंगें। दम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा , जीवनसाथी आपका मन पसंद खाना भी आपको बना के खिला सकता है।  

राशिफल 12 दिसंबर: वृश्चिक राशि की महिलाओं का बीतेगा अच्छा समय, वहीं इस राशि को मिलेगा कोई सरप्राइज
Image Source : INDIA TVराशिफल 12 दिसंबर: वृश्चिक राशि की महिलाओं का बीतेगा अच्छा समय, वहीं इस राशि को मिलेगा कोई सरप्राइज

कुंभ राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी काम करनें की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किये गये कामों से भी आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। पार्टनर के साथ आप थोड़े रोमांटिक हो सकते हैं और कहीं डिनर पर भी जा सकते है। प्रॉपर्टी से जुड़े के काम आज पूरे हो जाएंगे। आज रोजगार के नयें  अवसर आपको  प्राप्त होंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे, बस साथी पर विशवास बनाये रखें। निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपकी मन से कि हुई कोशिशें पूरी हो जायेगी। आप सोशल मिडिया पर नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा। बच्चे माता पिता के साथ बाजार घुमने जायेंगें, जिससे उनका मन काफी प्रसन्न हो जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल