1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 13 मई: तुला राशि के जातकों को मिल सकती हैं सरकारी नौकरी, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल 13 मई: तुला राशि के जातकों को मिल सकती हैं सरकारी नौकरी, जानिए अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2020 03:18 pm IST,  Updated : May 12, 2020 04:02 pm IST

Aaj Ka Rashifal 11 May: बुधवार को श्रवण नक्षत्र और शुक्ल योग है। नक्षत्र और योग दोनों ही बेहद शुभ हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

 Aaj Ka Rashifal 11 May: On Wednesday, there is Shravan Nakshatra and Shukla Yoga. Both Nakshatra an- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 13 May,Daily Horoscope,horoscope Aquarius,Leo,Capricorn,Picses,virgo,कुंभ राशिफल,मीन राशिफल,मेष राशिफल,वृष राशिफल,मिथुन राशिफल,कर्क राशिफल ,सिंह राशिफल,कन्या राशिफल,राशि फल,आज की राशि फल हिंदी,राशि फल 2020,आज का राशिफल तुला राशि,आज का राशिफल सभी राशियों का Today,आज का राशिफल मेष,सिह राशि फल, Image Source : INDIA TV

13 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। श्रवण नक्षत्र और शुक्ल योग है। नक्षत्र और योग दोनों ही बेहद शुभ हैं।  इसके अलावा पूरा दिन रवि योग भी रहेगा। आज पाताल लोक की सामान्य भद्रा रहेगी।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

मेष राशि

आज आप परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। आज किसी दोस्त से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपके बिजनेस की गति थोड़ी रुकती लगेगी लेकिन रुकेगी नहीं, कोरोना की स्थिति ठीक होते ही सबकुछ पहले जैसा हो जायेगा। सेहत आज अच्छी बनी रहेगी। 

वृष राशि
आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे।इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियाँ लेकर आयेगा। छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। 

Vastu Tips: सोते वक्त भूल से भी इन 5 चीजों को न रखिए अपने पास, हो सकता है भारी नुकसान

राशिफल 13 मई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 13 मई 2020

मिथुन राशि
 आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। किसी नए काम के लिए आप सोच-विचार करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आज आप अपने आर्थिक स्थिति के बारे में सोच विचार करेंगे।

कर्क राशि
आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है, साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहें है उन्हें थोडा और इंतजार करना पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। 

वास्तु टिप्स: उत्तर के अलावा इस दिशा में न बनवाएं शौचालय, अपनाएं ये उपाय 

राशिफल 13 मई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 13 मई 2020

सिंह राशि
आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बितायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा। छात्र आज ऑनलाइन कुछ नया सिखने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि
जो जातक आज आपने काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से रुके काम को पूरा करके आज आप राहत की सांस लेंगे। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे है। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। आज स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। 

राशिफल 13 मई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 13 मई 2020

तुला राशि
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहे, अच्छा रहेगा अपना काम स्वयं करें। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। लवमेट्स को आज कोई सरप्राईज मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आप किसी जरूरी काम को जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। निवेश के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए, अगर कर रहे है तो पहले उस विषय से जुडें लोगों से जरूर सलाह लें ले। इस राशि के छात्रों की किसी सब्जेक्ट को समझने में आ रही समस्याएं सॉल्व हो जायेंगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

राशिफल 13 मई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 13 मई 2020

धनु राशि
आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समान्जस्य बना रहेगा। आज आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आयेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में बढोतरी होगी।

मकर राशि
आज आपको किसी घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अगर आप कोई नया पार शुरू करना चाहते है, तो कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिलेगी। आज सोशल साईट पर आपके कुछ नये दोस्त बनेंगे। मार्केटिंग फिल्ड से जुड़े लोग आज कोई अच्छी डील फ़ोन पर ही फाइनल करने में सफल होंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। 

राशिफल 13 मई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 13 मई 2020

कुंभ राशि
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा।जूनियर छात्रों के लिए बेहतर होगा मन पढ़ाई पर केन्द्रित करें। आज पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति पर आप गंभीरता से विचार करेंगे। आपकी माता को किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। 

मीन राशि 
आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपके दाम्पत्य संबंधों में सौहार्द बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में थोडा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर  होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल