1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट, स्वाद ऐसा कि घर वाले बार बार करेंगे डिमांड

सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट, स्वाद ऐसा कि घर वाले बार बार करेंगे डिमांड

 Written By: Ritu Raj @rituraj141192
 Published : Aug 01, 2026 10:01 am IST,  Updated : Aug 01, 2026 10:01 am IST

सुबह नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन सर्च कर रहे हैं तो बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट आपके लिए परपेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यहां हम आपके लिए इस हेल्दी ब्रेकफास्ट की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। इस आर्टिकल के लिंक को जरूर सेव कर लें।

सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट, स्वाद ऐसा कि घर वाले बार बार करेंगे डिमांड- India TV Hindi
सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट, स्वाद ऐसा कि घर वाले बार बार करेंगे डिमांड Image Source : GHAR KI RECIPES/YOUTUBE

सुबह-सुबह नाश्ते में क्या नया और टेस्टी बनाया जाए, यह हर घर का एक बड़ा सवाल होता है। अगर आप भी रोज-रोज के वही पुराने नाश्ते खाकर बोर हो चुके हैं, तो बेसन-सूजी के कटलेट आपके लिए बिल्कुल बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यह बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट बनते हैं। स्वाद ऐसा कि घर का हर सदस्य उंगलियां चाटता रह जाएगा और बार-बार इसे बनाने की फरमाइश करेगा। यहां हम बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट की रेसिपी बता रहे हैं, तो बिना देरी किए इस लिंक को सेव कर लें। 

सामग्री

  • सूजी (रवा): 1 कप
  • बेसन: 1/2 कप
  • पानी: 2.5 कप
  • बारीक कटा प्याज: 1 (मध्यम)
  • बारीक कटी हरी मिर्च: 2
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • कद्दूकस की हुई गाजर व शिमला मिर्च: 1/2 कप 
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • मसाले: 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच राई, चुटकीभर हींग, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला और 1 चम्मच अमचूर/नींबू का रस।
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: तलने के लिए

बनाने का तरीका

स्टेप 1

एक बड़े बर्तन में सूजी, बेसन, नमक और सभी सूखे मसाले डालें। अब इसमें 2.5 कप पानी डालकर एक पतला घोल तैयार कर लें ताकि इसमें गुठलियां ना रहें।

स्टेप 2
एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल गरम करें। इसमें जीरा, राई, हींग, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें। अब इसमें कटी हुई सब्जियां (प्याज, गाजर, शिमला मिर्च) डालकर 1 मिनट तक चलाएं। इसके बाद तैयार किया हुआ बेसन-सूजी का घोल इसमें डाल दें।

स्टेप 3
आंच को धीमा रखें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें। 4-5 मिनट में बेसन और सूजी सारा पानी सोख लेंगे और एक गाढ़े आटे की तरह जमने लगेंगे। अंत में हरा धनिया मिलाएं और गैस बंद कर दें।

स्टेप 4
एक थाली या ट्रे को तेल से चिकना करें। गरम मिश्रण को थाली में फैलाकर बराबर सेट कर लें। 10 मिनट ठंडा होने दें, फिर मनचाहे शेप में काट लें।

स्टेप 5
पेन में थोड़ा सा तेल गरम करें और कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक मध्यम आंच पर सेक लें। फिर इसे चटनी और सॉस के साथ सर्व करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल