1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 16 नवंबर 2021: मिथुन राशि के जातकों को मिलेगा कर्ज से छुटकारा, वहीं ये रहें सतर्क

राशिफल 16 नवंबर 2021: मिथुन राशि के जातकों को मिलेगा कर्ज से छुटकारा, वहीं ये रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2021 06:31 pm IST,  Updated : Nov 15, 2021 06:31 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Aaj ka rashifal 16 November 2021- India TV Hindi
Aaj ka rashifal 16 November 2021 Image Source : INDIA TV

कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। रुके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी। विवाहितों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।

वृष राशि
आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को बेहतर महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा । जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आप आज कुछ घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त रहेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

Aaj ka rashifal 16 November 2021
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 16 November 2021

मिथुन राशि
आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। ऑफिस में आज किसी को बेवजह सलाह ना दे। बड़े-बुजुर्ग शाम को पार्क में टहलने जायेंगे। वहां किसी ऐसे व्यक्ति से आपका संपर्क होगा जो बातों-बातों में आपकी किसी समस्या का हल निकाल देगा। आज आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा । लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। 

कर्क राशि
आज अचानक घर पर कोई मित्र आयेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की जरूरत है, तभी आपको सफलता मिलेगी। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले आज घर के बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। आज आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्यों को समाप्त करने में लगायेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज जॉब के बेहतरीन ऑफर मिलेंगे।

Aaj ka rashifal 16 November 2021
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 16 November 2021

सिंह राशि
आज परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों और
शिक्षकों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आज आप सफल होंगे। करियर में नए आयाम स्थापित होंगे। 

कन्या राशि
आज आपका मन उत्साहित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। आज घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। ऑफिस में कुछ लोग आज आपकी काबिलियत से प्रभावित होंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। उनके साथ कहीं बाहर डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। आज व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवारिक जीवन में आ रही सभी दिक्कते दूर होंगी।

Aaj ka rashifal 16 November 2021
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 16 November 2021

तुला राशि
आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। उसके साथ आप कहीं घूमने जायेंगे। आज पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे । आज आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। साइंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आयेगी । 

वृश्चिक राशि
आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आप अपने काम के लिये किसी से मदद लेंगे । आज आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए । आज आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरुरत है। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक रहेगा । अचानक धन लाभ के योग बने हुये है।

Aaj ka rashifal 16 November 2021
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 16 November 2021

धनु राशि
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कही घूमने जायेंगे। आज बिजनेस में सब कुछ अच्छा रहेगा| आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। आज ऑफिस में किसी सहकर्मी का बर्थडे पार्टी इंजॉय करेंगे । इस राशि के जो लोग वकील हैं, उन्हें जीत हासिल होगी। आज आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है। आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आज आप किसी भी काम को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे। 

Aaj ka rashifal 16 November 2021
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 16 November 2021

कुंभ राशि
आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। राजनीतिक से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों के लेन-देन में आज आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। जो युवा जॉब की तलाश में हैं, आज उनकी किसी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना है। आअज बिजनेस में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। 

मीन राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता- पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आज आपके पक्ष में रहेगा, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चे आज खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आज आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। लवमेट्स के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल