1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 18 जनवरी 2019: शुक्रवार को बन रहा है बहुत ही दुर्लभ संयोग, इन राशियों के खुल जाएगा भाग्य

राशिफल 18 जनवरी 2019: शुक्रवार को बन रहा है बहुत ही दुर्लभ संयोग, इन राशियों के खुल जाएगा भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 17, 2019 06:45 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 06:45 pm IST

राशिफल 18 जनवरी 2019: आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से रात 08 बजकर 22 मिनट तक राज योग और रात 10 बजकर 09 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 18 January 2019
Horoscope 18 January 2019

धनु राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता- पिता का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। गाय को हरी घास खिलाएं, सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि
आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। आज किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपका दिन बेहतर होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल