1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 18 जनवरी 2019: शुक्रवार को बन रहा है बहुत ही दुर्लभ संयोग, इन राशियों के खुल जाएगा भाग्य

राशिफल 18 जनवरी 2019: शुक्रवार को बन रहा है बहुत ही दुर्लभ संयोग, इन राशियों के खुल जाएगा भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 17, 2019 06:45 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 06:45 pm IST

राशिफल 18 जनवरी 2019: आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से रात 08 बजकर 22 मिनट तक राज योग और रात 10 बजकर 09 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 18 January 2019
Horoscope 18 January 2019

कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। किसी काम को सुलझाने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। गाय को हल्दी का टीका लगाएं, बड़ों का आशीर्वाद बना रहेगा।

मीन राशि
आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, रिश्ते बेहतर होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल