1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 12 जनवरी 2019: आज लग रहे है 2 शुभ योग, लेकिन इस राशि के जातक कहें सतर्क

राशिफल 12 जनवरी 2019: आज लग रहे है 2 शुभ योग, लेकिन इस राशि के जातक कहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 11, 2019 05:59 pm IST,  Updated : Jan 11, 2019 05:59 pm IST

राशिफल 12 जनवरी 2019: आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 07 बजकर 35 मिनट तक परिघ योग रहेगा। शत्रु पर विजय पाने के लिये ये योग बड़ा ही अच्छा माना जाता है और संयोग की बात तो ये है कि आज सुबह 08 बजकर 43 मिनट से कल सुबह 11 बजकर 06 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

12 january 2019 horoscope
12 january 2019 horoscope

सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। साथ ही बाहर निकलते समय वॉलेट के साथ एटीएम कार्ड भी जरूर ले जाएं, जरुरत पड़ सकती है। किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश हो सकते हैं। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है। इस राशि के बिजनेस मैन आज काम में सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं। आज आपको आर्थिक लाभ होगा शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपकी सभी समस्याओं का हल होगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। जिससे आपका मन आज शांत रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में भी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, कोई जूनियर आपसे मदद मांग सकता है। आपको अचानक धन लाभ होगा। साथ ही आपका मन प्रसन्न भी रहेगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, करियर में आपको सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल