1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 12 जनवरी 2019: आज लग रहे है 2 शुभ योग, लेकिन इस राशि के जातक कहें सतर्क

राशिफल 12 जनवरी 2019: आज लग रहे है 2 शुभ योग, लेकिन इस राशि के जातक कहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 11, 2019 05:59 pm IST,  Updated : Jan 11, 2019 05:59 pm IST

राशिफल 12 जनवरी 2019: आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 07 बजकर 35 मिनट तक परिघ योग रहेगा। शत्रु पर विजय पाने के लिये ये योग बड़ा ही अच्छा माना जाता है और संयोग की बात तो ये है कि आज सुबह 08 बजकर 43 मिनट से कल सुबह 11 बजकर 06 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

12 january 2019 horoscope
12 january 2019 horoscope

धनु राशि
आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके आप राहत की सांस लेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत की जमकर तारीफ होगी।  जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपको इसमें फायदा भी होगा। आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। आज आपको आपकी सोसाएटी में भी सम्मान मिल सकता है। जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा आपको सक्सेस के लिए प्लानिंग करनी चाहिए, इसमें आपको सफलता मिलेगी। मन्दिर में नारियल का दान करें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आज आपका झुकाव धार्मिक कामों की तरफ रहेगा, माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ होगा। किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आज अचानक कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है। सेहत के मामले में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल