1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 12 जनवरी 2019: आज लग रहे है 2 शुभ योग, लेकिन इस राशि के जातक कहें सतर्क

राशिफल 12 जनवरी 2019: आज लग रहे है 2 शुभ योग, लेकिन इस राशि के जातक कहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 11, 2019 05:59 pm IST,  Updated : Jan 11, 2019 05:59 pm IST

राशिफल 12 जनवरी 2019: आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 07 बजकर 35 मिनट तक परिघ योग रहेगा। शत्रु पर विजय पाने के लिये ये योग बड़ा ही अच्छा माना जाता है और संयोग की बात तो ये है कि आज सुबह 08 बजकर 43 मिनट से कल सुबह 11 बजकर 06 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

12 january 2019 horoscope
12 january 2019 horoscope

कुंभ राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। किसी पुरानी पैतृक संपत्ति से आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है।। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम जल्द ही आपको मिलेंगे। इस राशि के महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलने वाली है। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। शाम को घर पर पार्टी भी कर सकते हैं । ब्राह्मण को कुछ दान करें, आपका दिन खुश रहेगा।

मीन राशि
आज आप परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। किसी बड़े सामाजिक आयोजन में बोलने का मौका मिल सकता है। प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। विदेश यात्रा का आपको मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। इस राशि के अविवाहितों का चला आ रहा लंबा इंतजार आज खत्म हो सकता है, अच्छा रिश्ता के आने के योग हैं। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल