1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 10 जनवरी 2019: इस राशि के जातकों को हो सकता है भारी नुकसान, गणेश जी को भोग लगाना होगा शुभ

राशिफल 10 जनवरी 2019: इस राशि के जातकों को हो सकता है भारी नुकसान, गणेश जी को भोग लगाना होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2019 06:23 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 06:23 pm IST

राशिफल 10 जनवरी 2019 : आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। जाने कैसे बीतेगा आज आपका दिन।

10 january 2019 horoscope
10 january 2019 horoscope

धनु राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा आपके फेवर में होगा। ब्राहमण को कुछ दान करें, आपके धन में वृद्धि होगी।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। साथ ही आप संवेदनशील भी हो सकते हैं। गणेश जी को हरे रंग का कपड़ा चढ़ाएं, आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल